सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After LPG, diesel and petrol crisis also started

Deoria News: रसोई गैस के बाद डीजल-पेट्रोल का संकट भी शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
After LPG, diesel and petrol crisis also started
पेट्रोल पंप पर सन्नाटा।
विज्ञापन
देवरिया। जिले में रसोई गैस के बाद अब डीजल-पेट्रोल का भी संकट गहराने लगा है। देवरिया शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर दोपहर बाद एक साथ ही डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया।
Trending Videos

पुरवा तिराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी तेल समाप्त हो गया। इसके अलावा बरियारपुर और देसही देवरिया क्षेत्र में भी कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए थे। बैतालपुर डिपो के अफसरों का कहना था कि तेल का संकट तो फिलहाल नहीं है, लेकिन अब एडवांस पैसा जमा होने के बाद ही तेल का टैंकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिन पहले तक पंपों को एडवांस में तेल मिल रहा था। पैसा तेल की बिक्री के बाद जमा होता था। वहीं अब एडवांस में पंप मालिक को पैसा जमा करने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि तेल की कमी नहीं है, लेकिन समय से आपूर्ति भी नहीं मिल रही है। बरियारपुर में 3 दिन से बंद पेट्रोल पंप : बरियारपुर। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) से जुड़े करौंदी बाजार स्थित बाबा अमरनाथ पेट्रोलियम, धुसवा का अनन्या पेट्रोल पंप और लाहिलपार फ्यूल पिछले तीन दिनों से ईंधन के अभाव में पूरी तरह बंद पड़े हैं। लाहिलपार स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंप पर भी तेल की कमी के कारण ताला लटका हुआ है। सरौरा और धूमनगर के किसान पंकज यादव, जितेंद्र गुप्ता, संजय प्रसाद तथा महुई निवासी नंदलाल यादव ने बताया कि अगले सप्ताह से खेती का काम शुरू होगा। गेहूं की कटाई-मड़ाई के वक्त डीजल का संकट गहराया तो बड़ी दिक्कत आएगी।
ग्राहकों की लगी भीड़ : देसही देवरिया। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के लिए भी लोग परेशान हुए। कई पेट्रोल पंपों पर देर शाम तक लंबे कतार दिखी। कई जगह तेल नहीं होने के कारण पंप बंद हो गए। क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र और बलटिकरा चौराहा स्थित दोनों पेट्रोल पंपों पर बुधवार की सुबह डीजल और पेट्रोल समाप्त हो गया। दोपहर बाद लीलापुर पंप पर भी तेल समाप्त हो गया। हेतिमपुर, हरैया बसंतपुर पंपों पर तेल मिलने की जानकारी पर वहां ग्राहकों की भीड़ लग गई। घंटों तक लोग गैलन और बाइक लेकर कतार में खड़े होकर कड़ी मशक्कत कर तेल पाए। पम्पकर्मी भी अचानक भीड़ से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed