{"_id":"6a0379502840cab79f0053c5","slug":"another-case-of-fake-passport-exposed-fir-registered-against-the-accused-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-181624-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जी पासपोर्ट का एक और मामला उजागर, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जी पासपोर्ट का एक और मामला उजागर, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र में फर्जी पासपोर्ट के मामले लगातार उजागार होते जा रहे हैं। रुद्रपुर और एकौना थाने में पिछले सप्ताह फर्जी पासपोर्ट में कार्रवाई होने के बाद मदनपुर पुलिस ने एक नए फर्जी पासपोर्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। तीन साल में अब तक 19 फर्जी पासपोर्ट पर कार्रवाई हो चुकी। पुलिस ने एफआईआर महिला की शिकायत पर कोर्ट के निर्देश पर किया है। आरोपी युवक जन्मतिथि और पता बदल कर दो पासपोर्ट बनवा लिया है।
पैना गांव की रहने वाली ज्योति ने कोर्ट में शिकायत की थी कि मदनपुर थाने के देवपार गांव निवासी शैलेंद्र यादव ने विदेश जाने के लिए 28 दिसंबर 2017 को शैलेंद्र यादव पुत्र रामनजर, मां विद्यावती देवी निवासी देवपार वीरसिंहपुर जन्मतिथि एक मई 2000 से पासपोर्ट बनवाया। समाप्ति तिथि वर्ष 2027 में है।
आरोप है कि शैलेंद्र यादव ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर तथ्यों को छिपाते हुए मऊ जिले के कोपागंज थाने के कोपा ग्राम से जन्मतिथि बदल कर दूसरा पासपोर्ट जारी करा लिया। इसमें जन्मतिथि वर्ष 1999 अंकित किया गया है। इसकी जानकारी एसपी को पंजीकृत डाक से दी गई है।
कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने कोर्ट में वाद दाखिल किया। मामले में पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र यादव पर कूटरचित कागजों के आधार पर दूसरा पासपोर्ट बनवाने की प्राथमिकी दर्ज की। इस बावत सीओ सतेंद्र राय ने कहा कि प्रकरण में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही है।
...
तीन साल में पकड़े जा चुके 19 मामले
- नाम और पता बदलवा कर बनवा लिए हैं फर्जी पासपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। क्षेत्र में एक सप्ताह में चार फर्जी पासपोर्ट के प्रकरण उजागर होने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी है कि कूट रचित दस्तावेजों के सहारे विदेश की यात्रा करने वालों का धंधा तेजी से चल रहा है। अधिकतर लोग फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर दोबारा पासपोर्ट बनवा कर अब विदेश में हैं। तीन साल में मदनपुर, एकौना और रुद्रपुर थाने में 19 से अधिक फर्जी पासपोर्ट बनवाए जाने की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। सभी पर जन्मतिथि और माता-पिता का नाम बदल कर दो-दो पासपोर्ट जारी कराने का आरोप है। फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के बाद उनकी विदेश यात्रा करने की भी पुलिस जांच कर रही है।
बीते सप्ताह एकौना पुलिस ने सरांव बुजुर्ग के पूर्व प्रधान हृदय नरायण शुक्ला समेत दो और जगत माझा निवासी पवन यादव पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इससे पूर्व रुद्रपुर पुलिस ने लाला टोली वार्ड निवासी वकील साहनी, महराजगंज तारासारा गांव के धर्मेंद्र यादव, पिड़हनी गांव के मंगल यादव और विनोद यादव पर प्र्राथमिकी दर्ज कराई।
एक साल पहले मदनपुर थाना क्षेत्र में चार और वर्ष 2023 में एकौना के बकरुआ, नगवा और रुद्रपुर के लखनाघाट गांव में चार लोग फर्जी पासपोर्ट के मामले में पकड़े जा चुके हैं। इसकी जांच लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के निर्देश पर पुलिस ने की थी। जनवरी 2025 में मदनपुर पुलिस ने भुलईपुर गांव के राजन कुमार, मदनपुर कस्बा के पुरवा मोहल्ला के मल्लाह टोली निवासी अंगद साहनी, तलौरा गांव निवासी सुरेमनऔर भदिला दोयम गांव के रामजीत सिंह के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनवाए जाने की प्राथमिकी दर्ज की थी।
इसके पहले दिसबंर 2023 में लखनाघाट निवासी अमरनाथ यादव को फर्जी पासपोर्ट के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2014 में लखनाघाट गांव के पते से पासपोर्ट बनवा कर विदेश की यात्रा कर चुका था, फिर वर्ष 2018 में एकौना के भगवान माझा गांव से मंटू यादव के नाम पासपोर्ट बनवा लिया। तीसरी बार गाजीपुर जिले के भवरकोल गांव से नाम बदल कर आवेदन किया, तो पकड़ा गया। एकौना के बकरुआ गांव के जनार्दन कुमार यादव ने वर्ष 2016 में पासपोर्ट बनवाया था। दोबारा वर्ष 2017 में भी पासपोर्ट बनवा कर विदेश की यात्रा भी की। जिसे पुलिस ने पकड़ा। इसी गांव के धर्मनाथ ने भी फर्जी तरीके से दो बार पासपोर्ट बनवाया था।
Trending Videos