सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lekhpal assaulted in election office, employees create ruckus at tehsil gate

Deoria News: निर्वाचन कार्यालय में लेखपाल से मारपीट, तहसील गेट पर कर्मचारियों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal assaulted in election office, employees create ruckus at tehsil gate
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील स्थित निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार को खसरा पड़ताल का कार्य कर रहे एक लेखपाल के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। इसके बाद तहसील कर्मचारियों और लेखपालों में आक्रोश फैल गया। नाराज कर्मचारियों ने तहसील गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, लार क्षेत्र के कुंडौली सर्किल अंतर्गत मलकौली गांव में तैनात लेखपाल संदीप कुमार मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय में खसरा पड़ताल का काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक एक अन्य व्यक्ति का ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र संबंधी दस्तावेज लेकर पहुंचे और उस पर तत्काल हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने बिना जांच रिपोर्ट के हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों युवक आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने कार्यालय में हंगामा करते हुए वहां रखी पत्रावलियां बिखेर दीं। न एक युवक ने लेखपाल का कॉलर पकड़ लिया और उनकी शर्ट फाड़ दी। विरोध करने पर गला दबाने की कोशिश करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया।
कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इससे नाराज लेखपालों और तहसील कर्मचारियों ने तहसील गेट पर पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद लेखपाल संघ और तहसील कर्मचारी कोतवाली पहुंचे तथा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौंपा।
कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घायल लेखपाल को सीएचसी भेजवाया। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लेखपाल संघ के सदस्य काम पर लौट गए।
दूसरे पक्ष का आरोप है कि ईडब्ल्यूईएस प्रमाणपत्र के लिए लेखपाल से हस्ताक्षर कराने उनके ऑफिस में गए थे। पता चला कि वह निर्वाचन कार्यालय में हैं। जब प्रमाणपत्र के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की बात कही तो लेखपाल के तरफ से रकम की मांग की गई। नहीं देने पर हस्ताक्षर नहीं करने की बात कहने लगे। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसडीएम दिशा श्रीवास्तव से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed