सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenage Girl Recounts Ordeal at Aniruddhacharya's Discourse; Abuse Accused Arrested

कथा पंडाल बना इंसाफ का मंच: अनिरुद्धाचार्य की कथा में किशोरी ने सुनाई आपबीती- यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन स्थित आश्रम में देवरिया की किशोरी के वार्तालाप का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। मंगलवार को देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर एसपी को पत्र भेजा जिसके बाद बरियारपुर पुलिस ने यौन दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी आशिक अंसारी को उसके गांव चक माधोपुर मठिया से गिरफ्तार कर लिया।

Teenage Girl Recounts Ordeal at Aniruddhacharya's Discourse; Abuse Accused Arrested
अनिरुद्धाचार्य महाराज - फोटो : X@Minakshisingh47
विज्ञापन

विस्तार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वृंदावन स्थित आश्रम में आपबीती बताती क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को गैर समुदाय के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


वायरल वीडियो में किशोरी प्रेम में मिले धोखे का जिक्र करती दिख रही है, आरोपी के बहकावे में आकर वह मां के पर्स से रुपये चुराकर भी उसे दे चुकी है। इस नजदीकी की उलझन में 10वीं की परीक्षा में फेल हो गई। अनिरुद्धाचार्य इसे लव जिहाद बताते हुए सतर्क रहने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरियारपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की पड़ोस के गांव के युवक से नजदीकियां थीं। बताया जा रहा है कि किशोरी बीते 24 अप्रैल को मां-बाप के साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के वृंदावन स्थित आश्रम गई थी। वायरल वीडियो में किशोरी कथा के पंडाल में अनिरुद्धाचार्य से वार्तालाप में एक लड़के से नजदीकी की बात स्वीकार कर रही है।

बता रही है कि, स्कूल आने-जाने के दौरान पड़ोस के गांव के रहने वाले आशिक अंसारी नाम के युवक ने उससे दोस्ती की और फिर 29 हजार रुपये मांगे जो उसने अपनी मां के पर्स से चुराकर दिए। बातचीत में किशोरी यौन शोषण का भी आरोप लगा रही है। उसका कहना है कि आशिक ने तीन लड़कियों के साथ ऐसा किया है। स्कूल की कुछ और लड़कियों के साथ भी ऐसा हो सकता है।

पढ़ाई पर ध्यान देने की कथावाचक की सीख पर किशोरी ने बताया कि वह इसी साल 10वीं की परीक्षा में फेल हो गई। अनिरुद्धाचार्य इसे लव जिहाद से जुड़ा मामला बताते हुए किशोरी के साथ ही अन्य लड़कियों को भी सतर्क रहने के लिए समझाते दिखते हैं।

वृंदावन स्थित आश्रम में देवरिया की किशोरी के वार्तालाप का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। मंगलवार को देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर एसपी को पत्र भेजा जिसके बाद बरियारपुर पुलिस ने यौन दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी आशिक अंसारी को उसके गांव चक माधोपुर मठिया से गिरफ्तार कर लिया।

एसओ दीपक सिंह ने बताया की लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

किशोरी से नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ गलत हरकतें करने का मामला सामने आया था। किशोरी की मां की तहरीर पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया:  मनोज कुमार, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed