{"_id":"6975156f5c5e1f217f088bba","slug":"ayesha-went-missing-while-playing-with-her-siblings-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173353-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई-बहनों के साथ खेलते समय लापता हो गई थी आयशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई-बहनों के साथ खेलते समय लापता हो गई थी आयशा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/सोनाड़ी। भलुअनी थाना क्षेत्र के मानू बरवां स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट पानी भरे गड्ढे में डूबी आठ वर्षीया आयशा के शव को सोनाड़ी गांव के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई।
सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के पकरियां गांव की रहने वाली इस आठ वर्षीया आयशा के पिता अबरार पत्नी और बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आए हैं।
बुधवार की शाम को आयशा भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान लापता हो गई थी, अगले दिन उसका शव ईंट भट्ठे के पास पानी भरे गड्ढे में मिला था। मानू बरवां स्थित एक ईंट-भट्ठे पर सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के पकरियां गांव निवासी अबरार पुत्र मोहम्मद उमर, उनकी मां नूरजहां, पत्नी हाशमी बानो और बच्चे आयशा, गुलफ्शां, रेहान और कहकशां के अलावा परिवार के अन्य लोग मजदूरी करते हैं।
परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आयशा अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। देर रात तक तलाश के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका था। सुबह पानी भरे गड्ढे में उसका शव उतराया मिला था। संवाद
Trending Videos