सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bagh and Mauryadhwaj arrived four hours late

Deoria News: चार घंटे देर से पहुंचीं बाघ और मौर्यध्वज

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bagh and Mauryadhwaj arrived four hours late
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। कोहरे के चलते शनिवार को रेल यातायात प्रभावित रहा। काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस और जम्मूतवी से आने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग चार-चार घंटे की देरी से पहुंचीं। वहीं अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर निरस्त रही। इसके अलावा अन्य चार ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं।
Trending Videos

पहाड़ों पर बर्फबारी होने से जम्मूतवी, उत्तराखंड और पंजाब से आने वाली ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। इससे इस रूट की ट्रेनों पर सवार होकर अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को काठगोदाम -हावड़ा बाघ एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ दो घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भगवान श्रीराम मंदिर दर्शन को चलाई जाने वाली अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर तकनीकी कारणों से निरस्त रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed