सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bullets fired in land dispute, sensation in Gauri Bazaar

Deoria News: जमीन विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां, गाैरी बाजार में सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bullets fired in land dispute, sensation in Gauri Bazaar
जमीनी विवाद में हुई फायरिंग का दृश्यफायरिंग के बाद विवादित प्लाट पर कारतूस ढ़ूंढ़ते ग्रामीण
विज्ञापन
गौरी बाजार (देवरिया)। बांकी गांव के फुलवरिया टोला में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार की दोपहर में मारपीट के बाद एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी असलहे से कई राउंड हवाई फायरिंग की गई।
Trending Videos

गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया। मारपीट व फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम बांकी के फुलवरिया टोला निवासी वीरेंद्र यादव ने दो वर्ष पहले एक जमीन की रजिस्ट्री कराया था। उस पर पक्की दीवार भी बनवा लिया। इस जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। शनिवार को दीवार को लेकर दूसरे पक्ष के विनोद पांडेय व अशोक पांडेय से विरेंद्र यादव की कहासुनी हो गई। इस दौरान गाली गलौज के दौरान मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से लाठी-डंडे निकल गए।
इस बीच ग्रामीणों ने डायल 112 नंबर पर बवाल की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को समझा बुझाकर वापस लौट गई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद दूसरे पक्ष के दो तीन लोग आए और लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे।गांव सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। गांव के तमाम घरों के फाटक बंद हो गए। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस की सुस्ती से दहशत में हैं लोग : देवरिया। फुलवरिया टोला में हुई फायरिंग की घटना से पहले पुलिस गांव गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन कुछ देर रुककर लौट गई। पुलिस के बिना किसी कार्रवाई के लौटने के लगभग एक घंटे बाद दूसरे पक्ष के लोग असलहा लिए गांव में निकले बेखौफ हवाई फायरिंग करने लगे। कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पहली सूचना पर पुलिस ने सख्ती दिखाई होती तो दोबारा फायरिंग जैसी घटना नहीं होती। इस संबंध में गौरी बाजार एसओ राहुल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ है। इसके बाद एक पक्ष ने अपने लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed