{"_id":"69f2500f3f6aebd24203d74c","slug":"car-collides-with-tree-three-killed-two-injured-deoria-news-c-208-1-deo1036-180604-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। कस्बे के हाजी मार्केट में रविवार देर रात कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। पांचों कसया थाना क्षेत्र के सिसई गांव से चले थे। मरने वालों में दो बिहार के रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान कारण पुत्र राजकुमार (17) निवासी ग्राम रुपई थाना बिहटा जिला पश्चिम चंपारण और अमित कुशवाहा पुत्र बालेसर (14) निवासी कुड़वा दिलीपनगर सिसई व पिंटू कुशवाहा पुत्र लक्ष्मण (35) निवासी श्रीपुर काॅलोनी थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज के रूप में हुआ है। पुलिस ने तीनों के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। वही घायलों का इलाज चल रहा है। कसया क्षेत्र के सिसई निवासी सोनू श्रीवास्तव अपने गांव के दोस्त गोविंद कुशवाहा के साथ एक न्योता में जाने के लिए निकला। गोविंद ने अपने गांव के ही दोस्त अमित कुशवाहा को साथ ले लिया। इसके अलावा गोविंद के मामा का बेटा करण कुशवाहा निवासी ग्राम रुपई थाना भितहा जिला पश्चिम चंपारण और रिश्तेदार पिंटू कुशवाहा निवासी श्रीपुर काॅलोनी थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार भी साथ हो लिए। बघौचघाट कस्बे के हाजी मार्केट में इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार अमित, पिंटू और करण की मौके पर मौत हो गई। गोविंद और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा।
Trending Videos