{"_id":"6a5723fd7e9d30ddf2006f0c","slug":"cattle-smuggler-injured-in-police-encounter-in-deoria-was-fleeing-after-opening-fire-on-the-police-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़: चेकिंग के दौरान पिकप ने तोड़ा बैरियर, पुलिस पर की फायरिंग-जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़: चेकिंग के दौरान पिकप ने तोड़ा बैरियर, पुलिस पर की फायरिंग-जवाबी कार्रवाई में गो-तस्कर घायल
Wed, 15 Jul 2026 11:54 AM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:54 AM IST
सार
थाना लार पुलिस बीते देर रात चेकिंग कर रही थी कि तभी एक संदिग्ध पिकप दिखाई दिया। रोकने पर वह चनुकी पुल की तरफ भागा। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थाना भाटपार पुलिस तुरंत चनुकी पुल की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना लार पुलिस को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकप वाहन दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन लेकर चनुकी पुल की तरफ भाग निकला। सूचना पर भाटपार पुलिस ने फुलवरिया चौराहे से पीछा कर चनुकी मोड़ पर घेराबंदी की।
विज्ञापन
बैरियर तोड़कर भागते समय पिकप पेड़ से टकरा गया। पुलिस को देख तस्करों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी। जानकारी के मुताबिक, थाना लार पुलिस बीते देर रात चेकिंग कर रही थी कि तभी एक संदिग्ध पिकप दिखाई दिया। रोकने पर वह चनुकी पुल की तरफ भागा।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। फुलवरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थाना भाटपार पुलिस तुरंत चनुकी पुल की तरफ रवाना हुई। पुलिस को देख पिकप चालक ने चनुकी मोड़ की तरफ वाहन मोड़ दिया और बैरियर तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया। वाहन से 4 लोग उतरकर भागने लगे।
पुलिस से घिरा देख एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए पीएचसी भाटपार रानी भेजा गया। पुलिस ने
मौके से 3 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1 नाजायज तमंचा, 2 खोखा कारतूस और एक पिकप वाहन बरामद हुआ। पिकप में 8 गोवंशीय पशु लदे हुए थे।
मौके से 3 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1 नाजायज तमंचा, 2 खोखा कारतूस और एक पिकप वाहन बरामद हुआ। पिकप में 8 गोवंशीय पशु लदे हुए थे।