{"_id":"6980e6c302460a0de607b8b0","slug":"chhapra-won-the-inaugural-match-by-defeating-kushinagar-by-two-goals-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-174030-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छपरा ने कुशीनगर को दो गोल से हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छपरा ने कुशीनगर को दो गोल से हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। स्वर्गीय कमलाकांत गुप्ता एवं स्वर्गीय सत्यकेतु चौहान उर्फ बंटी की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय ऑल इंडिया महिला/पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में शुरू हुआ। उद्घाटन मुकाबले में छपरा बिहार की टीम ने कुशीनगर की टीम को 2- 0 के अंतर से शिकस्त दे दी। उद्घाटन भाजपा नेता रामप्रवेश पटेल उर्फ नन्हे ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मैच के पहले हाफ में छपरा के जर्सी नंबर 9 के खिलाड़ी रोहित ने दर्शनीय गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद मैदान पर छपरा का दबदबा और बढ़ा, जब जर्सी नंबर 13 के खिलाड़ी राहुल ने शानदार फिनिश के साथ दूसरा गोल दाग दिया। अंतिम सीटी बजने तक कुशीनगर की टीम गोल के लिए जूझती रही, लेकिन छपरा की मजबूत रक्षापंक्ति ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दर्शकों की तालियों और नारों से मैदान गूंजता रहा। हर पास, हर अटैक पर रोमांच चरम पर दिखा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश पासवान एवं सचिव हीरा निषाद ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच की कमेंट्री तारकेश्वर विश्वकर्मा व आदर्श ने की। मुख्य निर्णायक हीरा निषाद रहे, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में तुलसी एवं सूरज मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को रुद्रपुर और छपरा के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
Trending Videos