{"_id":"6980e9c460851c66a504f326","slug":"shehnai-resonated-in-tarkulwa97-couples-held-each-others-hands-deoria-news-c-208-1-deo1036-173994-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरकुलवा में गूंजी शहनाई...97 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरकुलवा में गूंजी शहनाई...97 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 114 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, लेकिन 97 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 83 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए जबकि 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जरिए अब निर्धन परिवारों की शादी भी बिना किसी व्यवधान व खर्च के संपन्न हो रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक बेटी की शादी पर एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसमें 60 हजार रुपये बेटी के बैंक खाते में, 25 हजार रुपये की पायल, बिछुआ व शादी के अन्य सामान बेटियों को दिया जाता है, जबकि कार्यक्रम के आयोजन में करीब 15 हजार रुपये खर्च किया जाता है।
विवाह समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविंद्र किशोर कौशल, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, चेयरमैन जनार्दन सिंह व वीरेंद्र यादव, मंडल प्रभारी हेमंत पाठक, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, जिप्पू शाही, संजय सिंह सैंथवार, क्रांति सिंह, विजय कुमार पांडेय, राजू भारती मौजूद रहे।
Trending Videos