सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The state government is committed to promoting agriculture.

Deoria News: प्रदेश सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The state government is committed to promoting agriculture.
विज्ञापन
भाटपार रानी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के परोहा गांव में सोमवार को नवनिर्मित एक लाख बीस हजार बोरी क्षमता वाले हाईटेक कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कोल्ड स्टोरेज किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा।
Trending Videos


इससे क्षेत्रीय किसान व सीमावर्ती बिहार के तमाम किसान लाभ उठा सकेंगे। किसानों को अपने सब्जियों व फलों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए तमाम कदम उठा रही है। सरकार गन्ना किसानों का 3लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाना है। समारोह को भाजपा नेता राजकुमार शाही, जय नाथ कुशवाहा गुड्डन,हरिचरण कुशवाहा,राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह,दिलीप सिंह बघेल,ब्लाक प्रमुख बिंदा कुशवाहा डॉ. अरविंद सहाय आदि ने भी संबोधित किया। कोल्ड स्टोरेज के डायरेक्टर अजय कुशवाहा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed