सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rameshwar Mishra became the president, Satya Prakash Yadav became the minister

Deoria News: रामेश्वर मिश्र अध्यक्ष, सत्य प्रकाश यादव बने मंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rameshwar Mishra became the president, Satya Prakash Yadav became the minister
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन सलेमपुर का वार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में रामेश्वर मिश्र अध्यक्ष और सत्य प्रकाश यादव मंत्री/सचिव निर्वाचित हुए। परिणामों की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
Trending Videos

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रामेश्वर मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर तिवारी को 48 मतों के अंतर से पराजित किया। रामेश्वर मिश्र को 74 मत मिले, जबकि तिवारी को 26 मत प्राप्त हुए। मतदान के दौरान एक मत अवैध घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आध्या तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंत्री/सचिव पद पर सत्य प्रकाश यादव ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उमेश प्रसाद और रविप्रकाश पांडेय कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। शशिभूषण द्विवेदी संयुक्त मंत्री (प्रशासन), शैलेंद्र दुबे संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) और जावेद आलम संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) बनाए गए।
कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों में परमानंद यादव, प्रमोद तिवारी, हरेश दत्त पाठक, अर्जुन सिंह, सरोज रंजन शुक्ला और शशिभूषण तिवारी शामिल किए गए हैं। वहीं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में वेद प्रकाश शाह और विवेक सिंह को स्थान मिला है।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं निर्वाचन अधिकारी राम नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव लोकतांत्रिक मर्यादाओं और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। चुनाव को निष्पक्ष बनाने में चुनाव अधिकारी राम रतन गुप्ता, विजय बहादुर यादव, शफी अहमद सिद्दीकी और जगदीश पांडेय की अहम भूमिका रही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed