{"_id":"697512a66f295ca28e04d0b4","slug":"clouds-will-remain-today-with-sunshine-expected-tomorrow-deoria-news-c-208-1-deo1011-173425-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आज भी छाए रहेंगे बादल धूप निकलने के आसार कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आज भी छाए रहेंगे बादल धूप निकलने के आसार कल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक बदल गया। भोर में हल्का कोहरा छाया रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे। अभी रविवार को भी ऐसा ही रहने का अनुमान है। हालांकि सोमवार को फिर मौसम साफ होगा।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 9 से बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस हो गया है। जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। यह 25 डिग्री सेल्सियस से घटकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि रविवार को भी जिले में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिनभर बादल डेरा जमाए रह सकते हैं।
तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि गणतंत्र दिवस के दिन मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जनवरी को आसमान साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। ब्यूरो
Trending Videos