सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Complaints of electricity, irrigation and gas agencies were raised on Kisan Diwas

Deoria News: किसान दिवस में उठी बिजली, सिंचाई और गैस एजेंसी की शिकायतें

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Complaints of electricity, irrigation and gas agencies were raised on Kisan Diwas
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने बिजली, सिंचाई, गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली, चीनी मिल संचालन और अधूरे निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

बैठक की शुरुआत उपकृषि निदेशक ने पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट से की। उन्होंने बताया कि जनपद में गेहूं की कटाई शुरू होने वाली है। ऐसे में कम्बाइन हार्वेस्टर और भूसा मशीन से खेतों में आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए रोकथाम की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सलाह दी गई कि फसल कटाई पूरी होने के बाद ही भूसा मशीन का प्रयोग करें। साथ ही, विद्युत विभाग को खेतों के पास जर्जर और ढीले बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गएे।
किसान दिवस में नलकूपों के लिए बिजली कनेक्शन और क्षमता वृद्धि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। किसानों के सवालों का जवाब देते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि 1, 2 और 3 एचपी के नलकूप कनेक्शन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्था के अनुसार ही क्षमता वृद्धि की कार्रवाई की जाती है।
बैठक में विधायक रुद्रपुर जय प्रकाश निषाद ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए किसानों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने जनपद में बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः शुरू कराने, मोहन सिंह सेतु का निर्माण शीघ्र पूरा कराने तथा खुखुंदू क्षेत्र में गैस एजेंसी द्वारा कथित कालाबाजारी की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कुछ समस्याओं का समाधान एक ही बैठक में संभव नहीं हो पाता, लेकिन हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed