{"_id":"69b1bf8d3ecf9b57fd039407","slug":"due-to-shortage-of-cooking-gas-there-is-silence-in-chatori-gali-of-rudrapur-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-176704-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रसोई गैस की किल्लत से रुद्रपुर की चटोरी गली में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रसोई गैस की किल्लत से रुद्रपुर की चटोरी गली में सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में रेस्टोरेंट पर पचरा सन्नाटा
विज्ञापन
रुद्रपुर। रसोई गैस के कॉमर्शियल सिलिंडर की बिक्री पर रोक लगने के बाद रुद्रपुर के बस स्टेशन स्थित चटोरी गली में सन्नाटा पसर गया है। इस फूड स्ट्रीट में लगने वाली अधिकांश दुकानें बंद होने के कगार पर हैं। गैस सिलिंडरों की किल्लत से रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर भी बुरा असर पड़ा है।
चाऊमीन, चाट, पिज्जा बर्गर आदि के शौकीन परेशान हैं। कस्बे के कई बड़े रेस्टोरेंट ने फास्ट फूड की बिक्री रोक दी है। कॉमर्शियल सिलिंडर के भरोसे चलने वाली इन दुकानों के सामने ईंधन का संकट आ गया है। कॉमर्शियल सिलिंडर अब सिर्फ अस्पताल और हॉस्टल को दिए जाने का आदेश है। ऐसे में रोज कॉमर्शियल सिलिंडर के भरोसे ठेले पर दुकान चलाने वालों का काम प्रभावित हो रहा है।
संगम स्वीट हाउस के मालिक रतन गुप्ता ने कहा कि कॉमर्शियल कौन कहे घरेलू गैस की भी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसलिए फास्ट फूड का काम बंद हो गया है। मिठाई का ऑर्डर पूरा करने में दिक्कत हो रही है।
वहीं सागर स्वीट हाउस के मालिक निखिलेश ने कहा कि गैस एजेंसी संचालकों ने कॉमर्शियल सिलिंडर देने से मना कर दिया है। यदि चार दिन में सिलिंडर नहीं मिला तो काम ठप हो जाएगा।
Trending Videos