सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Answer sheets will be sent after March 16

Deoria News: 16 मार्च के बाद भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Answer sheets will be sent after March 16
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हो रही हैं। इन उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से होना है। इसके लिए जिले से विभिन्न जगहों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा जाएगा। वहीं अन्य जिलों से अपने जिले के सभी पांच मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं आएंगी।
Trending Videos

हालांकि इन उत्तरपुस्तिकाओं को 13 मार्च की जगह 16 मार्च से भेजे जाने की संभावना है। इसके पीछे 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 10 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र को यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र भी बनाया है।
अब पुलिस भर्ती के चलते 14 व 15 मार्च को उत्तरपुस्तिकाओं को ट्रकों पर अपलोड करना संभव नहीं होगा। इसके चलते 15 मार्च को परीक्षा समाप्ति के बाद ही यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं को अपलोड किया जा सकेगा। इसके चलते उत्तर पुस्तिकाओंं को 16 मार्च से पहले भेजना संभव नहीं होगा।
हालांकि माध्यमिक शिक्षा विभाग दूर भेजे जाने वाले बंडलों को 13 मार्च को भेजने के प्रयास में है पर 12 मार्च को यूपी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति और 13 मार्च को बीआरडी कृषक इंटर कालेज भाटपाररानी उपसंकलन केंद्र से उत्तरपुस्तिकाएं आने के बाद ही आगे भेजी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed