सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR against six in case of attack with sticks and shovel in dispute

Deoria News: विवाद में लाठी-डंडे व फावड़े से हमला मामले में छह पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
FIR against six in case of attack with sticks and shovel in dispute
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव में तीन दिन पूर्व मकान निर्माण के दौरान कुछ गोलबंद लोगों ने एक परिवार के लोगों को घर में घुसकर लाठी-डंडे व फावड़ा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Trending Videos

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों पर बलवा व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। कैथवलिया गांव के दिनेश्वर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह दीवार बनवा कर टिनशेड रखवा रहे थे। इस बीच बगल के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व फावड़ा से हमला कर दिया। वे लोग जान बचाकर भागकर घर के भीतर गए तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनको और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुन्ना, विनीत, मनसुख, कृष्णा, राजू, संगम व दो-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed