सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No shortage of domestic gas, book it with a missed call

Deoria News: घरेलू गैस की किल्लत नहीं मिस्ड काल से बुक कराएं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
No shortage of domestic gas, book it with a missed call
विज्ञापन
देवरिया। जिले में घरेलू रसोई गैस की किल्लत नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में तीनों गैस कंपनियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Trending Videos

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करने के लिए पंजीकृत नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग करानी होगी। सिलिंडर प्राप्त करते समय उपभोक्ताओं को अपना डीएसी बताना अनिवार्य होगा। बिना पूर्व बुकिंग और डीएसी के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर तत्काल ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा लें। उपभोक्ता अपनी कंपनी के अनुसार इन नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं। इसमें इंडेन के लिए 8454955555, भारत गैस के लिए 7715012345 या 7718012345 और एचपी गैस के लिए 9493602222 नंबर पर मिस्ड काल करें। सिलिंडर स्वत: बुक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed