सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tarkulwa children hoisted the flag in the state level chess competition

Deoria News: राज्यस्तरीय शतरंज में तरकुलवा के बच्चों ने लहराया परचम

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tarkulwa children hoisted the flag in the state level chess competition
तरकुलवा-राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में मेडल जीत लौट बच्चों का स्वागत करते शिक्षक व ग्रामीण - फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
तरकुलवा। परिषदीय स्कूलों की अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विकास खंड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा बजराटार के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
Trending Videos

इस विद्यालय के बालकों ने शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। जबकि बालिकाओं ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। बुधवार को विजेता बच्चों के वापस लौटने पर विद्यालय के शिक्षकों व गांव के लोगों ने गाजे-बाजे और फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा बजराटार के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता नौ से 11 मार्च तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अयोध्या में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रतिभाग करने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुअवा बजराटार के बच्चे गए थे। खेल शिक्षक प्रफुल्ल कुमार ओझा व चंद्रशेखर गुप्ता की देखरेख में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मार्च को शतरंज की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसके बालक वर्ग में पांचवीं कक्षा के विनय, अभय व छठवीं कक्षा के आर्यन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल जीता। जबकि बालिका वर्ग में पांचवीं कक्षा की राज नंदिनी, खुशी व प्रीती ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटने पर शिक्षक व ग्रामीणों ने विद्यालय प्रांगण में उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed