{"_id":"6a416d090b642f51d80a2204","slug":"elderly-woman-attacked-in-land-dispute-deoria-news-c-209-1-skn1001-152963-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला
Mon, 29 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बालूशासन गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार, बालूशासन निवासी उर्मिला पत्नी रामफेर ने पुलिस को जानकारी दी कि रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी सास झाबी देवी पत्नी स्वर्गीय रामरूप घर पर थीं। आरोप है कि गांव के किसान और सावित्री जमीन विवाद में उनके घर पहुंच गए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से झाबी देवी की पिटाई कर दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन