पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers opposed the removal of bricks from the Baijunath Shiva Temple.

Deoria News: बैजूनाथ शिव मंदिर से ईंट ले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Mon, 29 Jun 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers opposed the removal of bricks from the Baijunath Shiva Temple.

विज्ञापन
लोहरैया। क्षेत्र के बसवारी गांव स्थित प्राचीन बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर परिसर में रविवार को उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सीएम के कार्यक्रम के लिए बनाए गए हेलीपैड और रास्ते की ईंट वापस ले जाने पहुंचे। मंदिर के पुजारी, ट्रस्टी और ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए ईंटें ले जाने से रोक दिया।
गौरतलब है कि 25 जून को सीएम का कार्यक्रम बाबा बैजूनाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित हुआ था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा ईंटों से हेलीपैड तथा मंदिर तक पहुंचने के लिए खड़ंजा बनाया गया था।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी के मुंशी उमाशंकर एवं मजदूर इन ईंटों को वापस ले जाने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर के पुजारी, ट्रस्टी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा ईंट हटाने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इन ईंटों का उपयोग मंदिर परिसर के विकास कार्य, विशेषकर एक कमरे के निर्माण में किया जाएगा। विरोध के चलते विभागीय कर्मचारी ईंटें नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि ईंटों को मंदिर परिसर में ही रहने दिया जाए। ताकि उनका उपयोग मंदिर के विकास के लिए किया जाए। प्रदर्शन में मंदिर के पुजारी रुद्र प्रताप, मदन राय, प्रिंस राय, बिट्टू राय, विपुल राय, बबलू राय, अनूप राय, नितेश राय, हरिशंकर राय, विजय नारायण राय, शुभम राय, रवि राय, पिंटू गौड़, रामनाथ विश्वकर्मा, चंदन कुमार, दिनेश प्रताप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed