{"_id":"6a416e081fdec3976c0c6ff8","slug":"encroachment-on-government-land-in-bigramir-instructions-issued-for-resolution-deoria-news-c-209-1-kld1026-152935-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिगरामीर में सरकारी जमीन पर कब्जा, निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिगरामीर में सरकारी जमीन पर कब्जा, निस्तारण के निर्देश
Mon, 29 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के बिगरामीर गांव में ग्राम पंचायत की भूमि (गड़ही) पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया है कि पुलिस बल के साथ संबंधित भूमि की खोदाई की जाए, जिससे मामले का निस्तारण किया जा सके।
बिगरामीर गांव के शिकायतकर्ता ने कई बार आईजीआरएस पर शिकायत कर आरोप लगाया कि गांव की सरकारी भूमि गड़ही पर कब्जा किया गया है, जिससे सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी खलीलाबाद ने खंड विकास अधिकारी सेमरियावां को निर्देश दिए कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसडीएम ने पुलिस बल के सहयोग से स्थिति का सत्यापन करने और कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराकर उसका उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। संवाद