पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ensure the conviction of criminals by effectively pursuing pending cases.

Deoria News: लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को दिलाएं सजा

Mon, 29 Jun 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ensure the conviction of criminals by effectively pursuing pending cases.

विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों, मालखाना मोहर्रिरों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मॉनिटरिंग सेल, आईजीआरएस शाखा, कम्यूनिटी पुलिसिंग, मिशन शक्ति, वामा सारथी तथा थानों के मालखाना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
एएसपी ने न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को समय से सजा दिलाने, जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा मालखानों में रखी मुकदमों से संबंधित संपत्तियों का सुव्यवस्थित रखरखाव एवं नियमानुसार समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में वामा सारथी के तहत पुलिस परिवारों के कल्याणार्थ संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर कार्यप्रणाली से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed