पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stabbing at tonsure ceremony; teenager injured.

Deoria News: मुंडन कार्यक्रम में चाकूबाजी, किशोर घायल

Mon, 29 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Stabbing at tonsure ceremony; teenager injured.

विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटा में शनिवार की देर रात एक मुंडन कार्यक्रम में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई। इसमें एक किशोर घायल हो गया। खून से लथपथ किशोर को परिजनों ने बीआरडी काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
रेवटा गांव में शनिवार की रात स्वामीनाथ के नाती के मुंडन का कार्यक्रम था। इसमें पड़ोसी किशोर अंकित (16)पुत्र बिचारे भी शामिल हुआ था। बताया जाता है कि कार्यक्रम में चल रहे डीजे पर नृत्य के बाद किसी बात को लेकर अंकित का गांव के एक अन्य किशोर से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने लगा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब तक लोग एक दूसरे को समझाते तब तक अचानक किशोर ने अंकित के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। अंकित के पेट सहित अन्य हिस्से में चोट लग गई। उसे इलाज के लिए बीआरडी काॅलेज गोरखपुर ले जाया गया। गांव के ग्रामीणों की मानें तो घायल अंकित का ऑपरेशन के बाद स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि हमलावर किशोर के परिजन ही घायल का अस्पताल में इलाज कराने में जुटे हैं। आपसी सुलह समझौता की बातचीत कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed