{"_id":"6a416bf9d58d048f96008867","slug":"six-injured-in-clash-between-two-groups-over-projecting-balcony-deoria-news-c-209-1-skn1001-152967-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छज्जा निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छज्जा निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
Mon, 29 Jun 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के वनहेता गांव में रविवार को जमीन पर छज्जा निकालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हुए हमले में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ग्राम वनहेता निवासी ओमकार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि रविवार सुबह करीब 11:00 बजे उनके पट्टीदार विवादित जमीन पर छज्जा निकाल रहे थे। विरोध करने पर आरोप है कि सुरेश, गणेश, दिनेश, विसराम, जितेंद्र निवासी ग्राम वनहेता तथा गणेश के साले मोहित, रोहित और सोहित निवासी ग्राम बनवा थाना बखिरा सहित कुछ अज्ञात लोग एकजुट होकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
हमले में उनके परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।