सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity Corporation officials warned of action

Deoria News: बिजली निगम के अफसरों को दी कार्रवाई की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation officials warned of action
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक चालक की हुई मौत के मामले राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बृहस्पतिवार को बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने अधिकारियों से घटना को लेकर जवाब-तलब किया।
Trending Videos

राज्यमंत्री ने एसडीओ आलोक कुमार से सवाल किया कि आखिर 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार इतनी नीचे की स्थिति में कैसे था, जिससे यह हादसा हुआ। स्पष्ट जवाब न मिलने पर उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली जिम्मेदार पद के अनुरूप नहीं है और इसमें तत्काल सुधार लाया जाए, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सभी ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed