सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Whose orders were ignored, she got stuck and reached there

Deoria News: जिसके आदेश को किया दरकिनार, फंसीं तो वहीं पहुंचीं

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Whose orders were ignored, she got stuck and reached there
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार क्षेत्र के मदरसन गांव के अनुदानित स्कूल शिक्षक कृष्णमोहन सिंह मामले में जिस हाईकोर्ट के आदेश को बीएसए शालिनी सिंह एक साल से लंबित रखे हुए थीं, अब वे स्वयं अपने बचाव में हाईकोर्ट पहुंच गई हैं।
Trending Videos

चर्चा है कि शिक्षक कृष्णमोहन सिंह की खुदकुशी मामले में नामजद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कराने और गिरफ्तारी से बचाव के लिए अग्रिम जमानत की मांग को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की है। हालांकि, बीएसए की ओर से दायर याचिका पर बृहस्पतिवार की शाम तक सुनवाई की तिथि निर्धारित नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण मोहन सिंह समेत तीन शिक्षकों के मामले में वेतन आहरण का निर्णय बीएसए को लेना था। शिक्षकों ने हाईकोर्ट में अपील की थी, जिस पर कोर्ट ने बीएसए को मामले के निस्तारण का निर्देश दिया था, लेकिन एक साल से मामला लंबित था। कृष्ण मोहन सिंह ने आत्महत्या से पहले जो चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था, उसमें इस बात का जिक्र किया था कि वह 16 लाख रुपये दे चुका था। इसके बाद भी चार लाख रुपये के लिए दबाव बनाया जा रहा था। न तो वेतन निर्गत किया जा रहा था और न ही पैसा लौटाया जा रहा था। घटना के अगले दिन जब डीएम दिव्या मित्तल बीएसए दफ्तर पहुंचीं तो उन्होंने यही सवाल उठाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आखिर निर्णय लेने में एक साल का वक्त क्यों लगा।
जांच के बाद डीएम ने बीएसए के निलंबन व विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। उधर, मृत शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह व एक अज्ञात पर गोरखपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस जांच और विभागीय कार्रवाई में खुद को घिरता देख बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को भी उसी हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद है, जिसके आदेश को उन्होंने दरकिनार कर दिया था। चर्चा है कि बीएसए तीन दिन से अपने एक खास कर्मचारी के साथ प्रयागराज में हैं। उन्होंने दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के जरिए हाईकोर्ट में केस रद्द कराने व अग्रिम जमानत के लिए अपील दाखिल की है। हालांकि देर शाम तक इस प्रकरण में अगली सुनवाई की तारीख बीएसए को नहीं मिल पाई थी।
विभागीय कार्रवाई और चार्ज पर नहीं हो पा रहा फैसला : इस प्रकरण में स्थानीय व शासन स्तर से हुई जांच के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इतने संगीन मामले में आरोपी बीएसए पर क्या कार्रवाई होगी, प्रभार किसे सौंपा जाएगा, इस पर भी स्पष्ट निर्णय नहीं हो पा रहा है। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव का सीयूजी नंबर भी नॉट रिचेबल है। आधिकारिक तौर पर कोई भी अफसर इस मामले में बयान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed