सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Electricity...lax 'system' is taking lives

Deoria News: बिजली...ढीली ‘व्यवस्था’ ले रही जान

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity...lax 'system' is taking lives
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र में जर्जर बिजली के तार और असुरक्षित तरीके से रखे गए ट्रांसफार्मर आए दिन हादसे की वजह बन रहे हैं। बुधवार को सलेमपुर-बरठा मार्ग पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई थी।
Trending Videos

इसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उधर, तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर बुधवार की रात में गन्ना लदे एक ट्रक में हाईटेंशन लाइन का तार उलझ गया। संयोग ही था कि उस वक्त बिजली आपूर्ति बंद चालू नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सलेमपुर-बरठा मार्ग पर बुधवार को जिस जगह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई थी, उसी जगह पिछले साल ढीले तारों की वजह से गेहूं के खेत में आग लग गई थी। उसी जगह पिछले साल ढीले तारों की वजह से गेहूं के खेत में आग लग गई थी। आग से कई लोगों के घर भी जल गए थे। इस घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे ही 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरठा-सलेमपुर मार्ग पर बुधवार को धनौती ढाला गांव के कोटवा टोला निवासी रामप्रताप कुशवाहा (55) बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
आवाज सुनकर ट्रक चालक रामप्रताप बाहर निकलने के लिए जैसे ही लोहे का फाटक छुए, वे उससे ही चिपक गए। ट्रक में आग भी लग गई।
करंट लगने की वजह से चालक की मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि घटना के बाद आसपास के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि बिराजभार गांव के जिस स्थान पर बुधवार को ट्रक चालक की मौत हुई, उसी स्थान पर पिछले वर्ष गर्मियों में शॉर्ट सर्किट की वजह से गेहूं की फसल में आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से कई लोगों की झोपड़ियां जल गई थीं।
उस घटना के बाद भी तार को बदलने या दुरुस्त करने की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। गांव के बाहर सड़क किनारे बिना किसी सुरक्षा घेरा के खुले में ट्रांसफार्मर रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं लोहरौली गांव के ग्रामीणों ने भी जर्जर तार बदलवाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed