सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even after 23 days of filing the report, the police remained empty handed

Deoria News: रिपोर्ट दर्ज के 23 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Even after 23 days of filing the report, the police remained empty handed
विज्ञापन
सलेमपुर। श्री सरवार संस्कृत महाविद्यालय में तीन शिक्षकों के फर्जी नियुक्ति के मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में 23 दिन पहले पुलिस ने पूर्व व वर्तमान प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने यह कार्रवाई सह जिला विद्यालय निरीक्षक की शिकायत पत्र पर की थी।
Trending Videos

सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय ने 31 जनवरी को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वर्ष 2007 में तत्कालीन प्रबंधक सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड गायत्रीपुरम निवासी सेतवान उर्फ सेतबंधू तिवारी ने बिना सक्षम अनुमोदन के एसटी तिवारी, योगेश्वर नाथ तिवारी और दिनावती त्रिपाठी को शिक्षक पद पर नियुक्त कर दिया। तीनों नियुक्तियां नियमों के विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान जब नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली गई तो तत्कालीन प्रबंधक ने वर्तमान प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव पर फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाया। वहीं वर्तमान प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव ने नियुक्ति की जिम्मेदारी तत्कालीन प्रबंधक पर डाल दी। दोनों के अलग-अलग दावों के बाद मामला संदिग्ध हो गया।
पुलिस ने 31 जनवरी को तत्कालीन प्रबंधक सेतवान उर्फ सेतबंधू, वर्तमान प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव, टीचर्स कॉलोनी वार्ड के रहने वाले एसटी तिवारी, पंडित हरिया गांव निवासी योगेश्वर नाथ तिवारी व मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव निवासी दिनावती त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और साजिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते गिरफ्तारी करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed