सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The development of the state had come to a standstill under the SP government

Deoria News: सपा सरकार में ठप हो गया था प्रदेश का विकास

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The development of the state had come to a standstill under the SP government
विज्ञापन
तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को विकास खंड के ग्राम पंचायत मैनपुर में अंत्येष्टि स्थल व राजकीय नलकूप का फीता काटकर लोकार्पण किया। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 24.36 लाख व राजकीय नलकूप के निर्माण में 42 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
Trending Videos

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है। ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने पूर्ववर्ती गैर भाजपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने प्रदेश के खजाने को लूटने का काम किया था। चारों तरफ अपराध, भूख और भय का वातावरण व्याप्त था। भाजपा सरकार देश व प्रदेश में विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, वहीं नए नलकूप से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। प्रदेश व देश की डबल इंजन की सरकार लोगों के विश्वास पर खरा उतर रही है। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव ने कहा कि आज दुनिया भर में भारत की छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। इस दौरान भाजपा प्रभारी हेमंत पाठक, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा, क्रांति सिंह, अंबुज शाही, प्रधान अभिनंदन सिंह, राम बहाल पटेल, सत्यम अंकित राव, रणजीत सिंह, ओंकार राव, राधेश्याम गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल महामंत्री राम बहाल पटेल ने किया। अंत में प्रधान व ग्रामीणों ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed