सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Every BJP worker is the backbone of the organization.

Deoria News: भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Every BJP worker is the backbone of the organization.
विज्ञापन
वंदे मातरम के उद्घोष के बीच सलेमपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान
Trending Videos

सलेमपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेमपुर की ओर से रविवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ वंदे मातरम के उद्घोष के साथ मैरिज हॉल में हुआ। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है। कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यपद्धति से और अधिक सशक्त बनाना है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ वैचारिक रूप से भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पिंटू, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, बृजेश उपाध्याय, आदित्य सिंह पीयूष, अवधेश मद्धेशिया, राहुल सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed