{"_id":"6147896b8ebc3eb4e14d3ea7","slug":"fallen-from-visor-and-died-deoria-news-gkp4098495116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जे से गिरकर घायल युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जे से गिरकर घायल युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
छज्जे से गिरकर घायल युवक की मौत, कोहराम
बरहज। क्षेत्र के भदिला दोयम गांव में छज्जा गिरने से शमशेर सिंह उर्फ भोला (35) घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बांस की सीढ़ी लगाकर छज्जे पर चढ़ रहे थे। इसी बीच छज्जा टूट गया। शमशेर के मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
रविवार को भदिला दोयम गांव निवासी शमशेर सिंह बांस की सीढ़ी लगाकर मकान के छज्जे पर चढ़ रहा था। लोगों का कहना है कि वह कुछ ही दूर गया था। इसी बीच छज्जा टूट गया और वह जमीन पर गिर गए। ईंटें आदि ऊपर गिर जाने से शमशेर बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शमशेर की मौत की जानकारी होने पर मां प्रतिमा और पत्नी नीतू सिंह दहाड़ें मारने लगीं। जबकि पांच माह की बच्ची अनन्या कुछ भी समझ नहीं पा रही थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर विजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
Trending Videos