{"_id":"69f25116ea126389ae02f614","slug":"farmer-returning-from-morning-walk-dies-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-180577-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुबह की सैर कर लौट रहे किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुबह की सैर कर लौट रहे किसान की हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। पैना स्थित रामजानकी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मार्निंग वाक से घर आ रहे गांव निवासी किसान जनार्दन उर्फ गुडडु सिंह (50) अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे मौके पर मौत हो गई।
जबकि गिट्टी लदा ट्रेलर सड़क के किनारे नाले में पलट गया। हादसा होते देख अगल-बगल के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पैना गांव निवासी जनार्दन सिंह उर्फ गुड्डू रोज की भांति सुबह मार्निंग वाक पर निकले हुए थे। लोगों के अनुसार वह कोटवां-रामपुर की ओर से घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जनार्दन का घर सड़क के किनारे है।
वह दरवाजे पर पहुंचे थे, इसी बीच तेज और अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। भीड़ जुटता देख चालक और खलासी खिसक लिए।
जनार्दन सिंह के मौत की जानकारी होने पर पत्नी रंजू सिंह दहाड़े मारकर रोने लगीं। पुत्र राहुल सिंह, रायल सिंह और पुत्री रितिका सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos