सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four houses were burgled in one night, police investigating.

Deoria News: एक ही रात चार घरों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four houses were burgled in one night, police investigating.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। पहाड़पुर गांव में मंगलवार की रात चार घरों में चोरी हो गई। छत पर सो रहे घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
Trending Videos

शोर सुनकर मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। चोरी की इस वारदात में नकदी, जेवरात सहित सामान चोरी हो गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक ही मकान में नसरूल्लाह अंसारी, हैदर अंसारी और महबूब अंसारी का परिवार रहता है। यह तीनों भाई हैं। सभी अलग रहते हैं। मंगलवार की रात को भोजन करने के बाद हैदर दरवाजे के बाहर सो गया। जबकि घर के बाकी लोग घर की कुंडी बाहर से लगाकर छत पर सोने चले गए। ताला बंद नहीं किए।
इसी बीच चोर रात को इनके दरवाजे पर पहुंचे। बाहर लगी कुंडी को खोलकर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने आराम से तीनों भाइयों का घर खंगाल लिया। घरों में रखा 14 बाक्स उठा ले गए।
गांव के बाहर ले जाकर बॉक्स तोड़कर उसमें रखा सामान ले गए और बॉक्स छोड़ गए। हैदर के घर बॉक्स में बीस हजार रूपये नकदी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed