{"_id":"69976ba821156a065709a883","slug":"fraud-of-crores-of-rupees-was-committed-by-creating-a-network-of-youth-deoria-news-c-208-1-deo1010-175298-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवाओं का नेटवर्क तैयार कर की करोड़ों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवाओं का नेटवर्क तैयार कर की करोड़ों की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये के लेनदेन और संदिग्ध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के मामले में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। रामपुर कारखाना, महुआडीह और हेतिमपुर थाना क्षेत्र के करीब आठ लोगों की आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए संबंधित ईडी समेत कई केंद्रीय एजेंसियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
जानकारी के मुताबिक महुआडीह थाना क्षेत्र का एक युवक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लिए। कम समय में उसने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। जबकि उसके पिता की पुश्तैनी केवल डेढ़ बीघा जमीन है।
इस नेटवर्क में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवाओं को भी जोड़ा और उनके साथ मिलकर लोगों से निवेश के नाम पर ठगी की। सूत्रों के मुताबिक जुलाई माह में दिल्ली पुलिस आरोपी और उसके दो दोस्तों के घर नोटिस चस्पा करने पहुंची थी, जिसके बाद क्षेत्र में मामला चर्चा में आया।
इसके बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी युवक पर निगरानी शुरू की गई। आरोपी की पुलिस महकमे में अच्छी पकड़ बताई जा रही थी, जिसके चलते उस पर पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
इधर, जब पुलिस ने निगरानी तेज की तो आरोपी को भनक लग गई और वह अपने माता-पिता के साथ घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बारीकी से जांच कराई। जांच में सामने आया कि एक दलाल के माध्यम से कोतवाली में तैनात एक दीवान भी प्रकरण में संलिप्त था। आरोप है कि उसने मामले को खत्म कराने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये लिए। लेन देन का साक्ष्य मिलने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से दीवान सूर्यनाथ विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।
इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में रामपुर कारखाना, हेतिमपुर और महुआडीह थाना क्षेत्र के करीब आठ लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत कई केंद्रीय एजेंसियों को जांच के लिए पत्र भेजा गया है।
सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Trending Videos