{"_id":"6975144243ee6721640dab67","slug":"i-have-already-given-the-certificate-once-now-i-have-to-give-it-again-deoria-news-c-208-1-deo1015-173366-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक बार दे चुके हैं प्रमाणपत्र..अब दोबारा देना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक बार दे चुके हैं प्रमाणपत्र..अब दोबारा देना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन भाटपार रानी नगर पंचायत कार्यालय पर मतदाता सूची से मैचिंग कराते अधिकारी स्रोत संवाद
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी की एसआईआर प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम की मैपिंग के लिए पूर्व की सूचना पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
नगर पंचायत के ईओ अमित सिंह जो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित हैं वे मतदाताओं के नामों की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर फीडिंग करा रहे थे। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के अनेक बूथों पर एस आई आर की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद बीएलओ की लापरवाही से दिक्कत आ रही है।
मतदाताओं का कहना है कि पिछले महीने चले अभियान के दौरान कागज दिए गए थे, जिन्हें अपलोड नहीं किया गया है। अब फिर से नोटिस जारी हो गया है। अब फिर वही कागज दोबारा देना पड़ रहा है। उन्हें 24 जनवरी को नगर पंचायत कार्यालय भाटपार रानी पर साक्ष्यों के साथ बुलाया गया था। यहां पहुंची बूथ संख्या 141 चनुकी प्राथमिक विद्यालय की महिला मानादेवी, पुष्पा देवी, बेबी, नीतू देवी आदि ने बताया कि वह अपने मायके से वर्ष 2003 की मतदाता सूची लेकर मैपिंग के लिए साक्ष्य के साथ सुबह 9 बजे से ही आई हैं।
Trending Videos