{"_id":"699614344262d1b5210c3b4e","slug":"investigation-committee-constituted-in-case-of-death-of-newborn-deoria-news-c-208-1-deo1009-175285-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नवजात की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नवजात की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में मंगलवार को नवजात की मौत मामले में सीएमएस ने तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति पूरे प्रकरण की जांच करेगी। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर गांव की शोभा देवी को 10 फरवरी को प्रसव पीड़ा हुई। घर के लोग उन्हें लेकर बैतालपुर पीएचसी पर पहुंचे। वहां नार्मल डिलीवरी से जुड़वा बच्चा पैदा हुए। एक बच्चे का वजन कम होने की वजह से चिकित्सकों ने इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शोभा देवी के पति शेषनाथ बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने नवजात की जांच कर ऑक्सीजन कम होने की बात कहकर एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। मंगलवार को शोभा देवी ने बच्चे का कुशलक्षेम पूछा तो वार्ड में तैनात डॉक्टर ने कहा कि बच्चा बिल्कुल ठीक है। इसके कुछ देर बाद दूध पिलाने की बात हुई तो डॉक्टर ने कहा कि बच्चे की मौत हो गई। यह सुनकर परिजन अवाक रह गए। तीमारदार पूछने लगे कि ऐसा अचानक क्या हो गया कि अभी कुछ देर पहले तक तो बच्चा ठीक था। डॉक्टरों ने इस बात का ठीक से जवाब नहीं दिया तो असंतुष्ट परिजन लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात के परिजनों के साथ मारपीट की। सीएमएस डॉ. एच के मिश्र ने बुधवार को तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. इकबाल, एसएनसीयू के नोडल चिकित्सक डॉ. आरके श्रीवास्तव और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणेश कुमार शामिल किए गए हैं।
Trending Videos