{"_id":"699616f6301dd7e85c06bda0","slug":"jaihind-and-kumari-seema-are-the-overall-champions-deoria-news-c-208-1-deo1043-175261-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जयहिंद और कुमारी सीमा ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जयहिंद और कुमारी सीमा ओवरऑल चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बखरा। राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान किया गया।
इसमें रिले दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्र एवं भाला प्रक्षेपण, रस्साकशी आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंकों के आधार पर इस खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जयहिंद तथा बालिका वर्ग में कुमारी सीमा ओवरऑल चैंपियन बनीं। बालक वर्ग के 400 मीटर रिले दौड़ में जय हिंद, रवि, पिंटू, संगम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नवनीत, चंचल, सुनील और आलोक स्थान प्राप्त हुआ।
सोनू, आकाश, विकास और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सीमा, अर्चना, अनुष्का तथा सुषमा ने पहला स्थान हासिल किया। शीतल, नेहा, दीपा एवं प्रियंका दूसरे स्थान पर रहीं। सुधा, पायल, निरुपमा तथा संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में छात्र वर्ग में सोनू निषाद ने पहला, चंचल पासवान को दूसरा तथा रवि निषाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। भाला फेंक में चंदन कनौजिया पहले, शुभम दूसरे तथा चंचल पासवान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा निषाद को पहला, रंजू को दूसरा तथा निशा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद में सोनू निषाद ने बाजी मारी, जबकि मिंटू निषाद दूसरे, आलोक राजभर तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सीमा को पहला, सुषमा को दूसरा तथा दीपा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन, धैर्य तथा खेलभावना से प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। संचालन डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. गोविंद शरण गुप्ता ने किया। इस दौरान डॉ. प्रेमचंद, डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. बिरजू पांडे, विजय प्रकाश मौर्य, जितेंद्र कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, शमीम अंसारी, सुनील त्रिपाठी, खेल प्रशिक्षक रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos