सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man flees with family after being duped of crores in the name of cryptocurrency investment

Deoria News: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ाें की ठगी, परिवार संग भागा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Man flees with family after being duped of crores in the name of cryptocurrency investment
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के जिस युवक से सौदेबाजी के आरोप में कोतवाली के दीवान को निलंबित किया गया था, वह क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर कई लोगों से मोटी रकम लेकर करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाकर परिजनों संग घर से लापता हो गया है।
Trending Videos

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र भेजा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर कई लोगों से मोटी रकम ली थी। शुरुआत में कुछ निवेशकों को लाभ देकर भरोसा कायम किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों से धन एकत्र किया।
आरोप है कि इसी माध्यम से युवक ने करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर ली। मामले की जानकारी होने पर एसओजी टीम ने भी जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक संदेह के आधार पर आरोपी युवक को एसपी के समक्ष पेश किया गया था।
इस दौरान उसने घर में शादी का हवाला देकर दो दिन की मोहलत मांगी और पुलिस की निगरानी से निकल गया। इसके बाद वह रातों-रात अपने माता-पिता के साथ घर पर ताला बंद कर फरार हो गया।
दो दिन बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो पुलिस को संदेह हुआ और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की प्रारंभिक जांच में संदिग्ध लेनदेन सामने आने के बाद आय से अधिक संपत्ति की जांच की संस्तुति की गई है। पुलिस आरोपी और उसके करीबियों के नाम पर दर्ज अचल संपत्तियों व लग्जरी वाहनों का भी ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed