{"_id":"6975151b89054e2b7307f1f6","slug":"kalash-yatra-taken-out-with-pomp-and-show-deoria-news-c-208-1-deo1009-173385-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर विकासखंड के धतुरा खास स्थित श्रीब्रह्म मंदिर परिसर में शनिवार को श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय शिवशंकर के जयघोष से गूंज उठा।
कलश यात्रा का शुभारंभ धतूरा ब्रह्म मंदिर से हुआ। यह यात्रा धतूरा, उसरहवा, मंगलपुर, धतूरा खुर्द, बेलडरिया, मुकुंदपुर, जगदीशपुर, बेलही तिवारी, बिशनपुर गोविंदपुर, बरारी और बैतालपुर बाजार होते हुए बढ़या गांव स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद यात्रा दोपहर बाद सोपरी बुजुर्ग और उधोपुर से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। श्रीशिवशक्ति महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित सूर्या वशिष्ट ने बताया कि यह यज्ञ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और लोककल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष हरिनंदन मणि, सदस्य रविशंकर मणि, छेदी मणि, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह मौजूद रहे। संवादक
Trending Videos