सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Karpuri Thakur was the pioneer of social justice.

Deoria News: सामाजिक न्याय के प्रणेता थे कर्पूरी ठाकुर

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Karpuri Thakur was the pioneer of social justice.
विज्ञापन
मईल। राष्ट्रीय समानता दल, सीपीआई सहित अन्य संगठनों के तत्वावधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बरठा चौराहे पर मनाई गई। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय की विचारधारा के पोषक थे। कार्यक्रम को बाबू जगदेव कुशवाहा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने वंचित समाज के बच्चों की शिक्षा में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की। सीपीआई (एमएल) नेता शिवाजी राय ने कहा कि भूमि बंदोबस्त और सिंचाई संसाधनों को मजबूत कर उन्होंने किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed