सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor Shop Thief Injured In Police Encounter In Deoria Rudrapur, Accused From Ghazipur Arrested

Deoria News: शराब दुकानों में चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Tue, 19 May 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

देवरिया जिले में शराब की दुकानों के गुल्लक से नकदी चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Liquor Shop Thief Injured In Police Encounter In Deoria Rudrapur, Accused From Ghazipur Arrested
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिले में शराब की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला गाजीपुर जिले का रहने वाला एक बदमाश रविवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी रुद्रपुर में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार रविवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब की दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी बोलेरो से क्षेत्र में गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को कई बार वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन वह बोलेरो को तेज गति से भगाते हुए नकईल जाने वाले मार्ग की ओर भागने लगा। पीछा करने के दौरान सेमरौना पुल के पास कब्रिस्तान के नजदीक उसकी गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर फंस गई। इसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा।

पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान जब उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचंद्र प्रजापति निवासी जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने जिले में कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। उसने बताया कि वह शराब की दुकानों में रखे गुल्लक के पैसे को निशाना बनाता था। पहचान छिपाने के लिए दुकानों में लगे डीवीआर भी तोड़ देता था, ताकि फुटेज न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed