{"_id":"69f2516a2224f39012032764","slug":"monkeys-create-terror-in-tarkulwa-area-enter-school-and-bite-student-deoria-news-c-208-1-deo1035-180596-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरकुलवा क्षेत्र में बंदरों का आतंक स्क्ूल में घुसकर छात्र को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरकुलवा क्षेत्र में बंदरों का आतंक स्क्ूल में घुसकर छात्र को काटा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नवतप्पी इंटर कॉलेज गढ़रामपुर में लाल मुंह वाले बंदरों का आतंक है। बुधवार को एक बंदर ने विद्यालय के शिक्षण कक्ष में घुसकर छठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक रावत (13) पुत्र गुड्डू निवासी सोन्हुला रामनगर पर हमला बोल दिया।
बंदर ने छात्र के हाथ को बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। अन्य छात्रों ने शोर मचाया तब बंदर भगा।
विद्यालय प्रशासन ने छात्र को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा। विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नवतप्पी इंटर कॉलेज के आसपास लाल मुंह वाले बंदरों का झुंड रहता है। सुबह प्रार्थना के समय बंदरों का झुंड विद्यालय परिसर में पहुंचकर कक्षा में घुस जाता है।
बच्चों का बैग खोलकर उनका लंच बॉक्स निकाल लेते हैं। जिन बच्चों का बैग नहीं खुलता, उनके बैग को फाड़ देते हैं। विरोध पर छात्र-छात्राओं पर हमला कर दे रहे हैं। इससे विद्यालय परिसर सहित आसपास के लोग परेशान हैं।
अभिभावक अपने पाल्यों को विद्यालय भेजने से कतरा रहे हैं। विद्यालय परिसर में बंदर किस क्षण हमला कर देंगे, इसको लेकर शिक्षक भी भयभीत रहते हैं।
प्रबंधक विश्वेंदु राव व प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित वन विभाग के अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वन विभाग की रेंजर अनुपमा मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। जल्दी ही उत्पाती बंदरों को पकड़वा कर उन्हें कहीं अन्यत्र छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos