{"_id":"69b9f5784425b0bcc30f0caf","slug":"police-crackdown-on-bihar-border-ineffective-liquor-consignments-continue-to-be-seized-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-177185-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बेअसर, लगातार पकड़ी जा रही शराब की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बेअसर, लगातार पकड़ी जा रही शराब की खेप
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी और गश्त बढ़ाने के बावजूद तस्कर सक्रिय, नदी और ग्रामीण रास्तों से बिहार पहुंच रही शराब
देवरिया। बिहार सीमा पर पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार पकड़ी जा रही अवैध शराब की खेप से यह साफ हो रहा है कि तस्करों का संगठित नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है। हालांकि पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की निगरानी बढ़ा दी है और गश्त के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है, बावजूद इसके तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की सप्लाई जारी रखे हुए हैं।
जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के साथ गश्त के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है, लेकिन तस्कर मेहरौना, रामपुर बुजुर्ग, श्रीरामपुर, खामपार, भिंगारी बाजार, प्रतापपुर, खोरीबारी रामपुर और सल्लहपुर जैसे रास्तों का इस्तेमाल कर आसानी से बिहार पहुंच रहे हैं। सलेमपुर-मैरवा मार्ग, लार-गुठनी मार्ग, भाटपार रानी-भोरे मार्ग समेत कई चेक पोस्ट के बावजूद तस्करी जारी है। रामपुर बुजुर्ग, मेहरौना, भिंगारी और धरनी छापर पुलिस चौकियों के आगे से शराब की खेप धड़ल्ले से पार कराई जा रही है। इसके अलावा नदी मार्ग भी तस्करों के लिए सुरक्षित विकल्प बना हुआ है, जहां नाव के सहारे शराब भेजी जा रही है। हाल ही में कोतवाली क्षेत्र में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री से बिहार में सप्लाई की पुष्टि ने इस अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा किया है।
15 फरवरी को गुठनी थाना क्षेत्र में ताली नहर पुल के पास जांच के दौरान एक कार से 305 लीटर शराब बरामद की गई थी। मामले में देवरिया के पंकज कुमार और मुदित राय उर्फ मीतू राय को गिरफ्तार किया गया था। वहीं एक अन्य कार्रवाई में बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर निवासी आकाश कुमार पांडेय को 63 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। लगातार हो रही बरामदगी और गिरफ्तारियों से साफ है कि यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी का नेटवर्क गहराई तक फैला हुआ है। पुलिस की सख्ती के बावजूद तस्कर सक्रिय हैं, जिससे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
..............
कोट.....
तस्करी को देखते हुए बिहार बार्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बिहार जाने वाली अधिकांश सड़कों पर सीसी टीवी कैमरा लगवा दिया गया है। जिसकी निगरानी भी पुलिस कर रही है। लगातार तस्करों पर कार्रवाई भी हो रही है। बिहार प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है।
सुनील कुमार सिंह, एडिशनल एसपी दक्षिण
Trending Videos