सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rudrapur immersed in the worship of Adi Shakti, Chaitra Navratri begins today

Deoria News: आदि शक्ति की आराधना में डूबा रुद्रपुर, आज से चैत्र नवरात्रि शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Rudrapur immersed in the worship of Adi Shakti, Chaitra Navratri begins today
विज्ञापन
रुद्रपुर। सनातन आस्था के महापर्व चैत्र नवरात्रि की तैयारी पूरी हो गई है। आदिशक्ति की आराधना के पर्व पर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में साफ-सफाई, रोशनी और पूजा-अर्चना की विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending Videos

रुद्रपुर क्षेत्र के करमेल बनरही स्थित मां भगवती बामत मंदिर और तिवई गांव की मां परम सुंदरी देवी के दरबार में नवरात्र भर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के प्रमुख आस्था केंद्र-पहाड़ सिंह देवी, मां शारदा भवानी और दुग्धेश्वरनाथ वार्ड स्थित मां दुर्गा मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है। यहां सुबह-शाम आरती, दुर्गा सप्तशती पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से सुख, समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है। राम नवमी तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालु व्रत रखकर आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेते हैं। नवरात्र को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीओ हरिराम ने बताया कि प्रमुख मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed