{"_id":"69c2f0620db286f449075f27","slug":"rumors-led-to-queues-at-petrol-pumps-deoria-news-c-227-1-sgkp1034-155544-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अफवाह से पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कंपनियों की ओर से नियम बदलने के कारण जिले के कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हुए तो अफवाह फैलने से शहर समेत कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई। मंगलवार को भीड़ बढ़ने से पंप संचालकों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा। वहीं, जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि पेट्रो पदार्थों की कोई कमी नहीं है, कंपनियों के नियम बदलने से फैले अफवाह के चलते भीड़ बढ़ गई है।
अभी तक घरेलू गैस की किल्लत के अफवाह के चलते एजेंसियों पर भीड़ लग ही रही थी जबकि मंगलवार को पेट्रोल पंप पर भी भीड़ बढ़ गई। शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। मंगलवार को बस्ती व भड़रिया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों के ड्राई होने से डुमरियागंज से इटवा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ नजर आई। पेट्रोल पंप कर्मचारी चंदू सिंह ने कहा हमारे यहां पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। सुबह का ओपनिंग स्टाॅक पेट्रोल का 8110 लीटर रहा। वहीं, डीजल का 17,772 लीटर था, लेकिन लोग गैस सिलेंडर की तरह दुष्प्रचार के चलते भीड़ बढ़ गई है।
आम दिनों में हमारे पंप पर एक दिन में 15 से 16 सौ लीटर बिकने वाला पेट्रोल सायं 5 बजे तक करीब 3000 हजार लीटर बिक चुका है। वहीं डीजल करीब 6600 लीटर बेचा जा चुका है। भीड़ बढ़ते देखकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की सहायता लेकर सभी को पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है। पथरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर अचानक डीजल पेट्रोल लेने के लिए भीड़ लग गई, जिसके चलते लोग धक्का मुक्की करते नजर आए।
पहले पैसा जमा करने का बना नियम
जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कहीं भी पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है। अफवाह के चलते भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने बताया ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों से लेनदेन के नियमों में बदलाव किया है। पहले कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप को पहले डीजल और पेट्रोल सप्लाई दी जाती रही, उसके दो से चार दिन बाद ही पेट्रोल पंप संचालक पैसा जमा करते थे। अब नए नियमों के तहत कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों से पहले धन जमा कराने के बाद ही पेट्रो पदार्थ दिया जाएगा, जिससे कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। बुधवार को सभी पंपों पर पेट्रोल व डीजल पहुंच जाएंगे।
Trending Videos