सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Safe delivery in ambulance

Deoria News: एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Safe delivery in ambulance
विज्ञापन
देवरिया। जिले के पथरदेवा के मिश्रौली गांव निवासी नेहा (28 वर्ष) पत्नी बबलू प्रसाद को शनिवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस के चालक महेश कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे और गर्भवती महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अर्जुन प्रसाद ने सूझबूझ, तत्परता एवं अपने प्रशिक्षण का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed