सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Samipatti-Manjharia bridge will be constructed at a cost of Rs 4.33 crore.

Deoria News: 4.33 करोड़ की लागत से बनेगा सामीपट्टी-मंझरिया पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Samipatti-Manjharia bridge will be constructed at a cost of Rs 4.33 crore.
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। ग्राम सामीपट्टी से मंझरिया गांव के मध्य स्थित दोहरी नाले पर बनने वाले लघु सेतु, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग के नव-निर्माण कार्य का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना 4.33 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण की जाएगी।
Trending Videos

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्षों से बरसात के मौसम में आवागमन की कठिनाइयों से जूझ रहे ग्रामीणों को अब काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नाले के कारण टूटता संपर्क, बीमारों को अस्पताल ले जाने की परेशानी, बच्चों की पढ़ाई और किसानों की आवाजाही से जुड़ी पीड़ा लोगों की भावनाओं में साफ झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कार्यक्रम में भाजपा रामपुर कारखाना मंडल के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपाशंकर उपाध्याय, ग्राम सामीपट्टी के प्रधान प्रतिनिधि राजकिशोर यादव और अजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जितेश पांडे, अरुण राव, ग्राम प्रधान अरुण यादव, पुरुषोत्तम पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed