सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   State's foundation day celebrated with great pomp

Deoria News: धूमधाम से मनाया गया प्रदेश का स्थापना दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
State's foundation day celebrated with great pomp
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सहवां के स्टॉल का निरीक्षण करते अ​धिकारी, फ
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश का 77वां स्थापना दिवस शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मनाया गया। इसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Trending Videos

साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल व छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर, भाटपाररानी विधायक के सभाकुंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं विकासात्मक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तथा विकास कार्यों से प्रदेश की विशिष्ट पहचान स्थापित हुई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि स्थापना दिवस पर ऐसे आयोजन शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। इसके बाद विभागों द्वारा लगाए गए सूचना, जागरूकता एवं लाभपरक स्टॉलों का अतिथियों ने अवलोकन किया। इससे पूर्व अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, प्रशस्ति पत्र, चेक एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। एसआईआर में बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल सुपरवाइजर आदि को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed